UPTak Baithak Logo

शायर इमरान प्रतापगढ़ी जाएंगे राज्यसभा, प्रतापगढ़ की गलियों से सत्ता के गलियारे तक की कहानी

यूपी के प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले मोहम्मद इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस पार्टी ने रविवार को महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

यूपी के प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले मोहम्मद इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस पार्टी ने रविवार को महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया. इमरान प्रतापगढ़ी का राज्यसभा में जाना तय माना जा रहा है. इमरान प्रतापगढ़ी जेठवारा कोतवाली के भागीपुर गांव के निवासी हैं. उनका जन्म 6 अगस्त 1987 को हुआ था. उनके पिता पेशे से एक डॉक्टर हैं, जो समशेरगंज बाजार में एक दवाखाना चलाते हैं. इमरान का बचपन समशेरगंज की गलियों में बीता है.