स्वतंत्र भारद्वाज को मिलेगी बेल या रहेंगे जेल में? आज दिल्ली की अदालत सुनाएगी अपना फैसला
Swatantra Bhardwaj News: स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत याचिका पर दिल्ली की अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. गौरतलब है कि भारद्वाज को 7 सितंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.
ADVERTISEMENT

File Photo: Swatantra Bhardwaj
दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत याचिका पर फैसला आज यानी 15 सितंबर तक सुरक्षित रख लिया. यह मामला जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान एक छात्र कार्यकर्ता के पिता पर कथित हमले समेत अन्य आरोपों से जुड़ा है. सुनवाई के दौरान भारद्वाज के वकील ने दावा किया कि उनके मुवक्किल को कुछ राजनीतिक घटनाक्रम के बाद गिरफ्तार किया गया. उन्होंने यह भी दावा किया कि जून में कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान शिकायतकर्ता ने ही स्वतंत्र भारद्वाज पर हमला किया था. भारद्वाज को 7 सितंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.

