लेटेस्ट न्यूज़

उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म वाले बयान पर राजा भैया ने I.N.D.I.A. गठबंधन से कर डाली ये बड़ी मांग

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) की युवा इकाई के सचिव और राज्य के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को समानता…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) की युवा इकाई के सचिव और राज्य के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को समानता एवं सामाजिक न्याय के खिलाफ बताते हुए कहा कि इसे समाप्त किया जाना चाहिए. मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान पर यूपी के बाहुबली नेता, कुंडा विधायक और जनसत्ता पार्टी चीफ रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. साथ ही उन्होंने I.N.D.I.A. गठबंधन से बड़ी मांग भी कर डाली है.