लेटेस्ट न्यूज़

राहुल बोले- मिस इंडिया में एक भी दलित, आदिवासी-OBC नहीं, आरक्षण को लेकर किया बड़ा वादा 

UP News: प्रयागराज में संविधान सभा में शमिल होने आए राहुल गांधी ने एक बार फिर जातिगत जनगणना की मांग की. इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि आज तक मिस इंडिया में एक भी दलित-आदिवासी-अल्पसंख्यक महिला नहीं है.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi
social share
google news

UP Politics: प्रयागराज में संविधान सभा में शमिल होने आए राहुल गांधी ने एक बार फिर जातिगत जनगणना की मांग की. इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि आज तक मिस इंडिया में एक भी दलित-आदिवासी और ओबीसी महिला नहीं है. राहुल गांधी ने कहा, मीडिया में आपको दिखेगा कि वे बॉलीवूड की बात करेंगे. जो आपके साथ हो रहा है वह सबसे ज्यादा खराब है. आप पर तो सीधा हमला हो रहा है. मैंने मिस इंडिया की लिस्ट निकाली कि इसमें तो एक दलित या आदिवासी महिला होगी लेकिन न दलित, न आदिवासी न OBC कोई नहीं है. फिर भी मीडिया में नाच-गाना, क्रिकेट, बॉलीवुड की बात होती है, लेकिन किसानों, मजदूरों की बात नहीं होती है.