लेटेस्ट न्यूज़

चंदौली के ये 4 दोस्त बन गए चोर पर इनके निशाने पर सरकारी दफ्तर! क्या-क्या पार किया जानकर चौंक जाएंगे

चंदौली पुलिस ने चोरों के एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया, जो सरकारी स्कूलों, पंचायत भवनों और PHC को निशाना बनाते थे. 4 दोस्त गिरफ्तार, लाखों के इन्वर्टर, लैपटॉप, फ्रिज बरामद. जानें कैसे करते थे चोरी.

ADVERTISEMENT

Chandauli news
Chandauli news
social share
google news

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पुलिस ने चोरों के एक ऐसे शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है, जिनके कारनामे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. मुगलसराय पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो किसी घर या दुकान को नहीं बल्कि सरकारी स्कूलों, पंचायत भवनों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों जैसे सरकारी इमारतों को अपना निशाना बनाता था. पुलिस ने इस गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है.