UPTak Baithak Logo

प्रियंका गांधी का मिशन यूपी: 4 कैटिगरी के कैंडिडेट, हाइटेक वॉर रूम, सारी डिटेल जानिए

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर हैं. आगामी यूपी चुनाव को देखते हुए प्रियंका का यह दौरा पार्टी की तैयारियों…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर हैं. आगामी यूपी चुनाव को देखते हुए प्रियंका का यह दौरा पार्टी की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू हुआ है. कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यूपी चुनाव 2022 के लिए खास तैयारी की है. इस बार कांग्रेस सभी 403 प्रत्याशियों के लिए वॉर रूम तैयार कर रही है. चुनावों में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रयोग के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस का यह दांव कितना कारगर साबित होता है. इसके अलावा कांग्रेस ने प्रत्याशियों की भी चार कैटिगरी तैयार की है.