PM मोदी का लाल किले से बड़ा संदेश, आत्मनिर्भर भारत से AI स्किल्स तक कई बड़े ऐलान
देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देशवासियों को संबोधित किया. इस बार का स्वतंत्रता दिवस समारोह इसलिए भी खास रहा क्योंकि राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने के मौके पर लाल किले के राष्ट्रीय कार्यक्रम में पहली बार इसे औपचारिक रूप से गाया गया.
ADVERTISEMENT

PM Modi On Independence Day
PM Modi Independence Day Speech 2026: देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देशवासियों को संबोधित किया. इस बार का स्वतंत्रता दिवस समारोह इसलिए भी खास रहा क्योंकि राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने के मौके पर लाल किले के राष्ट्रीय कार्यक्रम में पहली बार इसे औपचारिक रूप से गाया गया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि अब देश को छोटे सपनों के साथ आगे नहीं बढ़ना है, बल्कि बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए मजबूत संकल्प लेने होंगे.
