स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, बोले- राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए देश के स्वतंत्रता सेनानियों और वीर बलिदानियों को नमन किया.
ADVERTISEMENT

CM Yogi Adityanath (File Photo)
CM Yogi Independence Day Message: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए देश के स्वतंत्रता सेनानियों और वीर बलिदानियों को नमन किया. उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को मां भारती के गौरव, अमर बलिदानियों के त्याग और राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक बताया. मुख्यमंत्री ने लोगों से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से प्रेरणा लेकर देशहित में योगदान देने की अपील की.
