लेटेस्ट न्यूज़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जौनपुर से मिल चुकी है हार, जानिए इस सीट का पूरा सियासी इतिहास

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट का अपना अलग ही इतिहास रहा है. इस सीट से भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट का अपना अलग ही इतिहास रहा है. इस सीट से भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को करारी शिकस्त मिल चुकी है. राजा यादवेंद्र दत्त दुबे और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रह चुके स्वामी चिन्मयानंद भी जौनपुर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. अब तक हुए 18 चुनाव में 6 बार कांग्रेस और 6 बार भाजपा-जनसंघ का कब्जा रहा है. वहीं समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने भी दो-दो बार जीत हासिल की है. एक बार जनता दल तो वहीं एक बार जनता पार्टी (सेकुलर) के प्रत्याशी को भी संसद में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है.