UPTak Baithak Logo

निषाद समाज के 'अपमान' पर मुकेश सहनी ने प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, मथुरा में बोले-3 सितंबर को सीधे CM से मांगेंगे जवाब

मथुरा में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने निषाद समाज के सम्मान और अधिकारों को लेकर पैदल मार्च निकाला. उन्होंने कुंवर निषाद प्रकरण में एफआईआर की मांग करते हुए सरकार को चेतावनी दी और आरक्षण व न्याय के मुद्दे पर आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया.

ADVERTISEMENT

Mukesh Sahani
Mukesh Sahani
social share
Google CTA

Mukesh Sahani: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज यूपी के मथुरा में सैकड़ों समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च कर निषाद समाज के सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दे पर विरोध दर्ज कराया. कचहरी दामोदरपुरा से जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाले गए मार्च के दौरान उन्होंने कुंवर निषाद के साथ कथित गाली-गलौज के मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर प्रशासन और सरकार को घेरा.