UPTak Baithak Logo

अजय राय ने CM योगी के खिलाफ किया मानहानि का केस, मछली भोज विवाद अब पहुंचा कोर्ट

अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत में हुए मछली भोज को लेकर शुरू हुआ विवाद अब अदालत तक पहुंच गया है. अजय राय ने मंगलवार को लखनऊ सिविल कोर्ट पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया.

ADVERTISEMENT

Ajay Rai and CM Yogi
Ajay Rai and CM Yogi (File Photo)
social share
Google CTA

Ajay Rai Defamation Case: अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत में हुए मछली भोज को लेकर शुरू हुआ विवाद अब अदालत तक पहुंच गया है. अजय राय ने मंगलवार को लखनऊ सिविल कोर्ट पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया. अजय राय का आरोप है कि अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम को लेकर उन पर मछली खाने के झूठे आरोप लगाए गए, जिससे वह आहत हुए हैं.