UPTak Baithak Logo

तेज प्रताप यादव संग फिल्म करेंगी अक्षरा सिंह, उनके एक्टिंग डेब्यू पर क्या बोलीं

भोजपुरी अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह ने तेज प्रताप यादव के एक्टिंग डेब्यू की तारीफ की. पटना में उन्होंने बच्चों संग जन्मदिन मनाया और युवाओं के प्रदर्शन पर समर्थन जताया. अक्षरा ने श्रद्धा कपूर संग फिल्म और तमन्ना भाटिया की छठ फिल्म पर भी बात की.

ADVERTISEMENT

Akshara on tez pratap yadav
Akshara on tez pratap yadav
social share
Google CTA

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह ने बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के एक्टिंग डेब्यू पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है. अपने जन्मदिन के मौके पर पटना पहुंचीं अक्षरा सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव के शो 'भोजपुरी बवाल' में उनके लुक और अभिनय की जमकर तारीफ की. अक्षरा ने हंसते हुए कहा कि तेज प्रताप शो में बहुत क्यूट लग रहे हैं. बातचीत के दौरान अक्षरा सिंह ने पटना में बच्चों के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन, युवाओं के प्रोटेस्ट, अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और तमन्ना भाटिया की छठ पूजा पर बन रही फिल्म पर खुलकर बात की.