'भगवान बनकर आई थीं...' जिस गांव में IAS दिव्या मित्तल ने आजादी के बाद पहुंचाया था पानी, वहां लोग उनके इस्तीफे पर हुए इमोशनल
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का लहुरियादह गांव IAS अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद एक बार फिर चर्चा में है. दिव्या मित्तल जब मिर्जापुर की जिलाधिकारी थीं, तब उन्होंने विंध्य की पहाड़ी पर बसे लहुरियादह गांव की सालों पुरानी पानी की समस्या को करीब से देखा था और बाद में जल जीवन मिशन और हर घर नल योजना के तहत उन्हीं के प्रयासों से 31 अगस्त 2023 को पहली बार गांव में घर-घर पानी पहुंचा था.
ADVERTISEMENT

IAS Divya Mittal Mirzapur Lahuriyadah Village Water Crisis News (Photo Edit By AI)
IAS Divya Mittal Mirzapur Lahuriyadah Village Round Report: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का लहुरियादह गांव IAS अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद एक बार फिर चर्चा में है. दिव्या मित्तल जब मिर्जापुर की जिलाधिकारी थीं, तब उन्होंने विंध्य की पहाड़ी पर बसे लहुरियादह गांव की सालों पुरानी पानी की समस्या को करीब से देखा था और बाद में जल जीवन मिशन और हर घर नल योजना के तहत उन्हीं के प्रयासों से 31 अगस्त 2023 को पहली बार गांव में घर-घर पानी पहुंचा था. आज गांव के हर घर के बाहर नल लगे हैं. इस बीच जब यूपी Tak की टीम लहुरियादह पहुंची तो क्या नजारा देखा और वहां के लोगों ने हमें क्या बताया आइए जानते हैं...

