लेटेस्ट न्यूज़

मायावती के इस सियासी दांव से सपा को लगेगा झटका! जानें बसपा चीफ ने क्या नई स्ट्रैटिजी बनाई है

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की चीफ मायावती 2027 के चुनाव को लेकर कुछ समय से काफी एक्टिव हो चुकी हैं. मायावती ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए मुस्लिम वोट बैंक को साधने की दिशा में कदम बढ़ाया है.

ADVERTISEMENT

मायावती.
मायावती. (फाइल फोटो)
social share
Google CTA

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की चीफ मायावती 2027 के चुनाव को लेकर कुछ समय से काफी एक्टिव हो चुकी हैं. मायावती ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए मुस्लिम वोट बैंक को साधने की दिशा में कदम बढ़ाया है.उनकी पार्टी अब मुस्लिम भाईचारा कमेटियां गठित कर रही है जिसका उद्देश्य दलित और मुस्लिम समुदाय को एक मंच पर लाना है. बसपा सुप्रीमो मायावती जल्द से जल्द इस काम को पूरा करना चाहती हैं. इसके लिए बुधवार को संगठन की बैठक बुलाई गई है जिसमें मंडल और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. मायावती की यह रणनीति समाजवादी पार्टी के लिए चुनावी मैदान में बड़ी चुनौती बन सकती है.