'जिम्मेदार लोगों पर भी हो कड़ी कानूनी कार्रवाई'… जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने सरकार को दी नसीहत!
संसद के मानसून सत्र के बीच जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने सरकारों को नसीहत दी है. एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर से संसद तक बने तनावपूर्ण माहौल का समाधान सरकारें समझदारी और सहानुभूति के साथ निकालें.
ADVERTISEMENT

Mayawat On Jantar Mantar Protest (Photo Enhanced By AI)
Mayawati Jantar Mantar Protest: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने केंद्र और राज्य सरकारों को अहम नसीहत दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबी पोस्ट साझा करते हुए कहा कि संसद से लेकर सड़कों और जंतर-मंतर तक कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर टकराव की स्थिति बनी हुई है. ऐसे हालात में सरकारों को बेहतर समझदारी दिखाते हुए समाधान निकालना चाहिए. साथ ही उन्होंने युवाओं की समस्याओं, पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और रोजगार जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से अपनी बात रखी.
