लेटेस्ट न्यूज़

जंतर-मंतर पर भयंकर बारिश और RAF की मौजूदगी के बीच भीड़ ने क्या किया? पुलिस ने ‘चेतावनी बोर्ड’ पर लिखी ये बात

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर सोमवार सुबह बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटने से तनावपूर्ण माहौल बन गया. दिल्ली पुलिस और RAF ने सड़क खाली कराने की कार्रवाई शुरू की, जिसके दौरान धक्कामुक्की भी हुई. बारिश के बीच पुलिस लगातार भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी रही.

ADVERTISEMENT

Jantar Mantar Protest News
Jantar Mantar Protest News (Photo Enhanced By AI)
social share
Google CTA

Jantar Mantar Protest News: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर और संसद मार्ग इलाके में सोमवार सुबह उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर जुट गए. सुबह करीब 7 बजे से शुरू हुए घटनाक्रम के दौरान दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की. इस दौरान कई जगह धक्कामुक्की की स्थिति भी बनी. बारिश के बीच पुलिस लगातार भीड़ को नियंत्रित करने और संसद मार्ग को खाली कराने में जुटी रही है.