लेटेस्ट न्यूज़

पहचान छिपाकर सुभान अहमद ने सुहाना से की शादी, 3 बच्चों के बाद सामने आई असली पहचान, अब पत्नी को ‘तीन तलाक’ देकर छोड़ा

उत्तर प्रदेश के बिजनौर के धामपुर में एक महिला ने आरोप लगाया है कि युवक ने 'भूरा' नाम बताकर उससे कोर्ट मैरिज की, लेकिन बाद में उसकी पहचान सुभान अहमद के रूप में सामने आई. महिला का दावा है कि तीन बच्चों के बाद पति ने फोन पर कथित तौर पर तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया. शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ADVERTISEMENT

Bijnor Court Marriage Case
Bijnor Court Marriage Case (Photo Enhanced By AI)
social share
Google CTA

Bijnor Court Marriage Case: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर से पहचान छिपाकर शादी करने और बाद में कथित तौर पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला सुहाना ने आरोप लगाया है कि युवक ने खुद को 'भूरा' बताकर उससे कोर्ट मैरिज की, जबकि बाद में उसका असली नाम सुभान अहमद होने की जानकारी मिली. महिला का कहना है कि शादी के बाद उनके तीन बच्चे हुए, लेकिन कुछ सालों बाद पति ने फोन पर कथित तौर पर तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर दिया और उसे बच्चों समेत घर से निकाल दिया गया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.