Raebareli Mandi Bhav Today: महंगाई का 'मानसून धमाका': रायबरेली में प्याज 40 तो अदरक 200 के पार, थाली से गायब हुईं हरी सब्जियां
Raebareli Mandi Rate 20th July 2026: मानसून की बारिश ने जहां मौसम को राहत दी है, वहीं रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. रायबरेली की मंडियों में प्याज, अदरक और हरी सब्जियों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं. कम आवक, जलभराव और परिवहन बाधित होने से महंगाई का असर सीधे आम लोगों की थाली पर दिखाई देने लगा है.
ADVERTISEMENT

रायबरेली में फुहारों से सुहाना हुआ मौसम, दिनभर बादलों के डेरे के बीच गिरा पारा, आज भी बारिश के आसार
Raebareli Mandi Rate 20th July 2026: जिले में मानसून की दस्तक के साथ ही सब्जियों की रसोइया पर महंगाई का जोर दिखने लगा है. बीते 25 दिनों के भीतर प्याज की कीमतों में अचानक 20 रुपये प्रति किलोग्राम तक का उछाल दर्ज किया गया है. जो प्याज महीने भर पहले महज 20 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी, वह अब 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक जा पहुंची है. प्याज ही नहीं, बल्कि अदरक के भाव भी आसमान छूते हुए 200 रुपये प्रति किलो के आंकड़े को छू रहे हैं. लहसुन, शिमला मिर्च और अन्य हरी सब्जियों के दामों में आई तेजी ने आम आदमी की थाली का स्वाद बिगाड़ दिया है.
