Amethi News: 500 मीटर पहले बिछा था मौत का जाल, धारदार हथियार और लाठी डंडों से हमला कर किसान की हत्या, सगे भाई और भतीजे पर हत्या का आरोप
Amethi Crime News: अमेठी में पैतृक जमीन का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. खेत से लौट रहे 40 वर्षीय किसान पर घर से करीब 500 मीटर पहले घात लगाकर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला किया गया. मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों ने सगे भाई और भतीजे पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी है.
ADVERTISEMENT

500 मीटर पहले बिछा था मौत का जाल, धारदार हथियार और लाठी डंडों से हमला कर किसान की हत्या, सगे भाई और भतीजे पर हत्या का आरोप
Amethi Crime News: अमेठी में देर रात खेत मे धान लगाकर वापस आ रहे किसान पर बीच रास्ते घात लगाकर बैठे दबंगो ने धारदार हथियार और लाठी डंडों से हमला कर दिया. घटना में किसान रामकरण की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक के भाई ने अपने ही बड़े भाई और उसके बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दोनो आरोपी पिता पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
