लेटेस्ट न्यूज़

लोकसभा चुनाव के लिए सपा की आ गई दूसरी लिस्ट, अफजाल अंसारी समेत इनके नाम

  समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने इस लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav, UP Police constable recruitment
अखिलेश यादव
social share
google news

UP Political News: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने इस लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया. सपा के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से डाली गई सूची के मुताबिक, मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक और गाजीपुर से अफजाल अंसारी को अपने उम्मीदवार बनाया है.