लेटेस्ट न्यूज़

हिटलर की तरह सरकार ने उतारी प्राइवेट आर्मी... जंतर-मंतर बवाल के बीच अखिलेश यादव ने किया विस्फोटक दावा!

Akhilesh Yadav: जंतर-मंतर छात्र आंदोलन पर लाठीचार्ज के बाद अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने प्राइवेट आर्मी के इस्तेमाल, पेपर लीक, मंत्रियों के इस्तीफे और युवाओं के दमन को लेकर बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

Akhilesh Yadav: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन का मुद्दा गरमाया हुआ है. इस बीच छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा कि छात्रों का दमन करने के लिए प्राइवेट आर्मी और बिना वर्दी वाले लोगों का सहारा लिया गया. जैसा कभी हिटलर अपने दौर में किया करता था. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार अपने मंत्रियों और संघ के साथियों के दबाव में है और डर के मारे उनसे इस्तीफे नहीं ले पा रही है.