लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव के बर्थ-डे पर केक काट रहे थे सपा कार्यकर्ता, चाकू नहीं मिला तो यूं काट दिया

Jhansi News: समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav News) ने 1 जुलाई को अपना 50वां जन्मदिन मनाया.…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Jhansi News: समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav News) ने 1 जुलाई को अपना 50वां जन्मदिन मनाया. इस दौरान प्रदेश में जगह-जगह सपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के जन्मदिन का जश्न मनाया. इस दौरान झांसी से अनोखी तस्वीर देखने को मिली. 

झांसी के सिद्धेश्वर गार्डन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 50 वां जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान झांसी की गरौठा सीट से दो बार विधायक रहे पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटा. इस दौरान वहां जो हुआ, वह सोशल मीडिया और क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया. 

केक काटने के लिए चाकू नहीं मिला तो फिर ये किया

सपा के पूर्व विधायक और दीप नारायण यादव अपने समर्थकों के साथ केक काटने आ गए. मगर इस दौरान मजे की बात यह रही कि केक काटने के लिए किसी के पास चाकू ही नहीं था. 

जब सपा नेताओं को केक काटने के लिए चाकू नहीं मिला तो वहां कागज से चाकू बनाने की कोशिश की जाने लगी. मगर कागज से चाकू बनाने में भी किसी को सफलता हासिल नहीं हुई. इसके बाद पूर्व सपा विधायक दीप नारायण सिंह ने जो किया, उसे देख सभी हैरान रह गए. 

पेन से ही काट दिया केक

पूर्व सपा विधायक ने इसके बाद अपनी जेब से पेन निकाला और अपने पेन से ही केक काटना शुरू कर दिया. ये देख वहां मौजूद सपा समर्थक तालियां बजाने लगे. फिलहाल पेन से केक काटने का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही हैं. लोग इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

सीएम योगी ने भी दी बधाई

सपा चीफ अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री मंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें बधाई दी. सीएम योगी ने कहा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई. प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है.