2019 में हुई थी IPS अजय पाल शर्मा की रामपुर में एंट्री और यूं हिल गया था आजम खान का 'साम्राज्य', फिर हमेशा के लिए बदल गई सियासत
IPS Ajay Pal Sharma News: रामपुर में एसपी रहते हुए अजय पाल शर्मा ने आजम खान को भू-माफिया घोषित करने से लेकर मुकदमों की झड़ी लगाने तक कई कड़े कदम उठाए थे. जानिए 2019 का वो पूरा घटनाक्रम.
ADVERTISEMENT

तस्वीर में IPS अजय पाल शर्मा और सपा नेता आजम खान
IPS Ajay Pal Sharma News: उत्तर प्रदेश के चर्चित IPS अजय पाल शर्मा इन दिनों फिर से जबरदस्त चर्चा में हैं. बंगाल चुनाव में चुनाव आयोग की तरफ से ऑब्जर्वर के तौर पर तैनात किए गए अजय पाल शर्मा के कड़क तेवर वाले वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हैं. मालूम हो कि IPS शर्मा का इतिहास उन कड़े फैसलों से भरा है, जिन्होंने सूबे की सियासत के बड़े-बड़े किलों को हिलाकर रख दिया था. खासकर रामपुर का वह दौर, जब अजय पाल शर्मा ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के 'साम्राज्य' पर प्रशासनिक शिकंजा कसा था. आइए आपको IPS अजय पाल शर्मा की रामपुर पोस्टिंग के कुछ किस्सों से रूबरू कराते हैं.