UPTak Baithak Logo

मायावती के राज में देर रात राजा भैया कैसे हुए थे गिरफ्तार? कुंडा विधायक ने खुद सुनाया था ये किस्सा

हमारे सहयोगी The Lallantop ने राजा भैया के साथ लंबी बात की थी. इस दौरान राजा भैया ने अपनी जिंदगी, अपने राजनीतिक जीवन के बारे में कई दिलचस्प बातें भी बताई थी. इस दौरान राजा भैया ने अपने ऊपर दर्ज हुए एक अजीब केस का भी जिक्र किया था, जिसमें उनके ऊपर अजीब आरोप लगाए गए थे.

ADVERTISEMENT

Raja Bhaiya, Mayawati
राजा भैया और बीएसपी चीफ मायावती
social share
Google CTA

Raja Bhaiya on Mayawati: प्रतापगढ़ की भदरी रियासत के पूर्व युवराज रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने साल 1993 में महज 24 साल की उम्र में राजनीति में कदम रखा था. जब से राजा भैया ने राजनीति में कदम रखा है, तभी से वह लगातार प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक बने हुए हैं और उत्तर प्रदेश के ऐसे बाहुबली राजनेता बने हुए हैं, जिनके बारे में अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं.