'चुनाव विकास से नहीं, तिकड़म से जीते जाते हैं...' BJP विधायक श्याम प्रकाश के बयान के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला
Shyam Prakash on Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भाजपा विधायक श्याम प्रकाश का एक बयान राजनीतिक चर्चाओं का विषय बन गया है.
ADVERTISEMENT

Hardoi BJP MLA Shyam Prakash (File Photo)
BJP MLA Shyam Prakash News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भाजपा विधायक श्याम प्रकाश का एक बयान राजनीतिक चर्चाओं का विषय बन गया है. गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्याम प्रकाश ने टड़ियावां ब्लॉक में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान चुनावी राजनीति को लेकर खुलकर अपनी राय रखी. उनके बयान का वीडियो और चर्चा अब राजनीतिक गलियारों में तेजी से फैल रही है. वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है.
