जंतर-मंतर पर हुए बवाल में पुलिस ने चलाई थी पैलेट गन? राहुल गांधी उस युवक को लेकर आ गए सामने जिसकी आंख में लगी चोट
Rahul Gandhi: पेपर लीक और छात्र आंदोलन पर सियासत तेज हो गई है. राहुल गांधी ने छात्रों से मुलाकात कर केंद्र सरकार पर हमला बोला और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई. वहीं सरकार छात्रों की दो प्रमुख मांगें मानने पर सहमत हो गई है.
ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi
देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली को लेकर युवाओं का प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है. आरोप है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया. ऐसे में अब इसे लेकर सियासत गरमा गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़ित छात्रों से मुलाकात के बाद केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. दूसरी ओर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधि सौरव दास के बीच दो घंटे चली लंबी बैठक के बाद सरकार छात्रों की दो मांगों पर सहमत हो गई है. वहीं धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर अभी फैसला होना बाकी है.
