Raebareli News: कांवड़ यात्रा से पहले सख्ती, ढाबों पर संचालक की पहचान अनिवार्य, 30 जुलाई से मीट की दुकानें बंद
Raebareli Kanwar Yatra Guidelines: कांवड़ यात्रा से पहले रायबरेली प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकानें बंद रखने के साथ ढाबों और रेस्टोरेंटों पर संचालक की पहचान प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है. नियम तोड़ने वालों पर तत्काल कार्रवाई होगी.
ADVERTISEMENT

कांवड़ यात्रा से पहले सख्ती, ढाबों पर संचालक की पहचान अनिवार्य, 30 जुलाई से मीट की दुकानें बंद
Raebareli Kanwar Yatra Guidelines: सावन माह में कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कांवड़ मार्ग पर स्थित सभी मीट की दुकानों को 30 जुलाई से बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं. वहीं यात्रा मार्ग पर संचालित ढाबों और रेस्टोरेंटों के लिए भी नए नियम लागू कर दिए गए हैं. अब प्रत्येक प्रतिष्ठान पर संचालक का नाम, पता और अन्य विवरण सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा.
