लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में कांग्रेस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से बनाएगी माहौल, इन जिलों से होकर गुजरेगी

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस यूपी में खुद को मजबूत करने में जुटी है. जिसके चलते यूपी में भारत जोड़ो यात्रा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस यूपी में खुद को मजबूत करने में जुटी है. जिसके चलते यूपी में भारत जोड़ो यात्रा से माहौल बनाने की कोशिश है. वहीं यूपी कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा, सूबे के 6 प्रांतों में निकालेगी, जिसे प्रदेशिक भारत जोड़ो यात्रा कहा जा रहा है. इसमें 22 00 किलोमीटर तक यात्रा की जाएगी. यूपी कांग्रेस पश्चिम, ब्रज, अवध, पूर्वांचल और प्रयागराज जोन में यात्रा निकालेगी. इस यात्रा की अगुवाई नसीमुद्दीन सिद्दीकी , नकुल दुबे ,अनिल यादव ,वीरेंद्र चौधरी और अजय राय करेंगे.