लेटेस्ट न्यूज़

UP में कांग्रेस ने इन 23 सीटों की सपा से की डिमांड, कुछ ऐसी जिन्हें देख अखिलेश चौंक जाएंगे!

खबर मिली है कि कांग्रेस ने यूपी में समाजवादी पार्टी से 23 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है और अपनी एक लिस्ट भी सौंपी है….

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Poltical News: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म है. बात अगर 80 लोकसभा वाले राज्य उत्तर प्रदेश की करें तो यहां सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से लेकर समूचा विपक्ष अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गया है. हर पार्टी उत्तर प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतना चाहती है. इसकी सीधी और साफ वजह यही है कि जो पार्टी यूपी में ज्यादा सीटें जीतेगी, उसकी राह ‘दिल्ली की सत्ता’ के लिए आसान हो जाएगी. इस बीच विपक्षी पार्टियों के समूह ‘इंडिया’ से एक अहम खबर निकलकर सामने आई है. बता दें कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के बैनर तले समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल मिलकर लड़ रही हैं. खबर मिली है कि कांग्रेस ने यूपी में समाजवादी पार्टी से 23 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है और अपनी एक लिस्ट भी सौंपी है.