लोकसभा ने अफजाल अंसारी की अयोग्यता रद्द की, लेकिन कार्यवाही में भाग नहीं ले सकते
अफजाल अंसारी की दोषसिद्धि को सशर्त निलंबित किए जाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने गुरुवार को अंसारी की अयोग्यता को रद्द कर दिया.
ADVERTISEMENT

उच्चतम न्यायालय द्वारा गैंगस्टर अधिनियम के एक मामले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता अफजाल अंसारी की दोषसिद्धि को सशर्त निलंबित किये जाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने बृहस्पतिवार को अंसारी की अयोग्यता को रद्द कर दिया.