लेटेस्ट न्यूज़

‘नाराजगी’ के बीच राजभर ने बीते एक महीने में किन बड़े भाजपा नेताओं से की है मुलाकात?

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी ओम प्रकाश राजभर यूपी के योगी सरकार में मंत्री न बनाए जाने को लेकर नाराज बताए जा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Politcal News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी ओम प्रकाश राजभर यूपी के योगी सरकार में मंत्री न बनाए जाने को लेकर नाराज बताए जा रहे हैं. अपनी इसी नाराजगी के बीच ओपी राजभर ने बीते एक महीने में भाजपा के तीन वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है. भाजपा चीफ जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ वो तीन बड़े नेता हैं, जिनसे राजभर ने मुलाकात की है. हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यूपी के सियासी गलियारों में यही बना हुआ है कि क्या राजभर लोकसभा चुनाव से पहले योगी कैबिनेट में मंत्री बनेंगे या नहीं? खबर में आगे जानिए राजभर ने इन तीन नेताओं से मुलाकात के बाद क्या प्रतिक्रिया दी थी.