CM योगी आदित्यनाथ ने भी हरियाणा में किया था प्रचार, जानिए उन सीटों पर जीत मिली या हार
CM Yogi News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा में कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फेर और 10 साल की कथित सत्ता विरोधी लहर को बेअसर करते हुए शानदार जीत हासिल की है. कहा जा रहा है कि जिन-जिन सीटों पर सीएम योगी ने भाजपा के लिए प्रचार किया उनमें से अधिकतम पर पार्टी को जीत हासिल हुई है.
ADVERTISEMENT

Picture: Yogi Adityanath
CM Yogi News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा में कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फेर और 10 साल की कथित सत्ता विरोधी लहर को बेअसर करते हुए शानदार जीत हासिल की है. सूबे में भाजपा अब तीसरी लगातार सरकार बनाने जा रही है. उधर हरियाणा में भाजपा ने अप्रत्याशित जीत हासिल की है तो इधर उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पार्टी की विजय के लिए एक अहम किरदार बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि जिन-जिन सीटों पर सीएम योगी ने भाजपा के लिए प्रचार किया उनमें से अधिकतम पर पार्टी को जीत हासिल हुई है.