कानपुर सर्राफा बाजार में पहली बार मिलेंगे 9 कैरेट सोने के जेवर, 24 कैरेट एक लाख के करीब लेकिन इसकी कीमत चौंका देगी
UP News: सोने की कीमत लगातार तेज होती जा रही हैं. इसी बीच कानपुर में अब 10 ग्राम सोना 37 हजार के आस-पास मिलेगा. कीमत भाव के मुताबिक कम और ज्यादा होगीं. दरअसल ये सोना 24 कैेरेट में नहीं होगा. जानिए इसके बारे में.
ADVERTISEMENT

Kanpur News: 24 कैरेट में 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख के करीब है. ऐसे में सोना आम आदमी पहुंच से लगातार दूर जा रहा है. फिलहाल में कीमत कम होने की कोई उम्मीद भी नहीं दिख रही है. मगर कानपुर में आपको 1 तोला सोना यानी 10 ग्राम सोना 37,000 रुपये में भी मिल रहा है.(कीमत में सोने के भाव के मुताबिक उतार-चढ़ाव होगा) बता दें कि कानपुर में रक्षाबंधन से पहले आपको 1 तोला सोना 37 हजार रुपये में मिल जाएगा.