कानपुर में मंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति ने अपने ही सांसद भोले सिंह और डिप्टी सीएम को खूब सुना दिया, क्या-क्या कहा?
UP News: कानपुर की अकबरपुर लोकसभा (कानपुर देहात) में भाजपा नेताओं के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया. यहां यूपी सरकार में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति और पूर्व सांसद ने भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले और डिप्टी सीएम को खूब सुना दिया.
ADVERTISEMENT

Kanpur News
UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर की अकबरपुर लोकसभा में भाजपा नेताओं के बीच टकराव का एक वीडियो सामने आया है. दरअसल कल उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने अकबरपुर थाने के बाहर थाना अध्यक्ष के खिलाफ धरना दिया. अब उनके पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला का भी वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले के खिलाफ जमकर टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं.