लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर पुलिस के खिलाफ थाने के बाहर धरने पर बैठीं यूपी की मंत्री प्रतिभा शुक्ला, खुलकर कही ये बात

kanpur News: यूपी की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने अकबरपुर कोतवाली में पुलिस पर झूठा मुकदमा लिखने और बदतमीजी का आरोप लगाते हुए धरना दिया. उन्होंने थाना अध्यक्ष को हटाने की मांग की. अखिलेश यादव ने इस पर तंज कसा.

ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News
social share
google news

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं. इस बार मुद्दा सत्ताधारी भाजपा की ही एक राज्यमंत्री से जुड़ा है. प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला गुरुवार को कानपुर स्थित अकबरपुर कोतवाली में धरने पर बैठ गईं. उन्होंने पुलिस पर एक भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखने और बदतमीजी करने का गंभीर आरोप लगाया है. इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं. इसके साथ ही अब इस मामले में राजनीति तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने इस मामले पर तंज कसते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है.