लेटेस्ट न्यूज़

निठारी सीरियल हत्याकांड में अब सुरेंद्र कोली भी सुप्रीम कोर्ट से बरी, यूपी सरकार और सीबीआई की अपील खारिज, पूरा केस जानिए

निठारी हत्याकांड को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि निचली अदालत से दोषी ठहराए गए सुरेंद्र कोली को सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया है.

ADVERTISEMENT

Surinder Koli
Surinder Koli
social share
google news

UP News: निठारी हत्याकांड को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि निचली अदालत से दोषी ठहराए गए सुरेंद्र कोली को सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के द्वारा कोली को बरी किए जाने के फैसले को बरकरार रखा है. दरअसल इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार, CBI और शिकायतकर्ताओं की तरफ से इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की गई थी. मगर सुप्रीम कोर्ट ने भी सुरेंद्र कोली को राहत दे दी है और उसे बरी कर दिया है. आपको ये भी बता दें कि इस मामले में कोर्ट ने जांच एजेंसियों की नाकामी को लेकर भी सवाल खडे़ किए हैं.