लेटेस्ट न्यूज़

जाट समाज के जातिवादी लोगों... हरियाणा में 37 सीटों पर लड़ जीरो स्कोर करने के बाद मायावती ये बोलीं

Mayawati on Haryana election: हरियाणा विधानसभा चुनाव में दिवंगत जाट नेता पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के परिजनों के नेतृत्व वाले इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के साथ गठबंधन में उतरी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) खाली हाथ रही.

ADVERTISEMENT

UP Tak
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती। (फ़ाइल फ़ोटो)
social share
google news

Mayawati on Haryana election: हरियाणा विधानसभा चुनाव में दिवंगत जाट नेता पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के परिजनों के नेतृत्व वाले इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के साथ गठबंधन में उतरी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) खाली हाथ रही. इस गठबंधन में बसपा को 37 सीटें मिली थीं. वहीं INLD ने 53 सीटों पर चुनाव लड़ा था. INLD को दो सीटों पर जीत मिली, लेकिन बसपा का स्कोर जीरो रहा. अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने हरियाणा में पार्टी के खराब प्रदर्शन का ठीकरा कथित तौर पर 'जाट समाज के जातिवादी लोगों' पर थोप दिया है. मायावती ने इस परिणाम को लेकर एक्स (पहले ट्विटट) पर तीन पोस्ट की हैं.