लेटेस्ट न्यूज़

उधर CM योगी कानपुर में शुभम की पत्नी ऐशन्या से मिले, इधर अखिलेश ने आगे की पूरी स्ट्रैटिजी बता दी

UP News: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है. ये बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब कश्मीर हमले को लेकर ऑल पार्टी बैठक की जाएगी.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav News, samajwadi party, up news, up viral news, pahalgam attack, pahalgam attack news, pahalgam attack update, अखिलेश यादव, अखिलेश यादव न्यूज, यूपी न्यूज, सपा, योगी, सीएम योगी, योगी आदित्यनाथ
Akhilesh Yadav
social share
google news

UP News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कानपुर के शिवम द्विवेदी की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. आज खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की. इसी बीच कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव का बयान सामने आया है. लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में अखिलेश यादव ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि कश्मीर में हुई घटना काफी दुखद है. जिस तरह की तस्वीर और वीडियो सामने आ रहे हैं, वह गंभीरता बयां करते हैं.