UPTak Baithak Logo

सहारनपुर में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं की बस ने बाइक को रौंदा, दो युवक गंभीर घायल

Saharanpur Accident News: सहारनपुर में शादी के कार्ड बांटने जा रहे दो युवकों की जिंदगी एक पल में बदल गई। श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस भी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराते हुए बाग में जा घुसी।

ADVERTISEMENT

Saharanpur  News
Saharanpur News
social share
google news

Saharanpur Road Accident: सहारनपुर के बेहट-शाकंभरी देवी मार्ग पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव चोहड़पुर कलां के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस ने शादी के कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.