UPTak Baithak Logo

बलिया में साइबर ठगों का नया खेल, वेडिंग कार्ड के बहाने लोगों को बना रहे शिकार

Ballia Cyber Crime News: अगर आपके WhatsApp पर 'मेरे भाई की शादी का कार्ड जरूर देखें' जैसा मैसेज आए तो सावधान हो जाइए. बलिया में ऐसे ही एक डिजिटल वेडिंग कार्ड ने दो लोगों के बैंक खातों से ₹1.87 लाख उड़ा दिए.साइबर ठग अब भावनाओं और रिश्तों का सहारा लेकर लोगों को निशाना बना रहे हैं.

ADVERTISEMENT

 Ballia Cyber Fraud
Ballia Cyber Fraud
social share
google news

Ballia Cyber Fraud: उत्तर प्रदेश के बलिया में साइबर अपराधियों ने अब आपकी खुशियों में भी जहर घोलना शुरू कर दिया है. शादी-ब्याह के सीजन में साइबर ठगों ने एक नया और खतरनाक तरीका ईजाद किया है.अब डिजिटल वेडिंग कार्ड के नाम पर भेजे जा रहे सन्दिग्ध APK लिंक लोगो की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल रहे हैं. बलिया के सिकंदरपुर क्षेत्र में इस जालसाजी ने दो लोगों को अपना शिकार बनाया और उनके खातों से कुल 1.87 लाख रुपये उड़ा लिए.