रायबरेली में PM आवास योजना का फर्जीवाड़ा? दो जिलों से उठाई आवास की रकम
PM Awas Yojana fraud Raebareli: प्रधानमंत्री आवास योजना में दोहरा लाभ लेने का मामला सामने आने के बाद रायबरेली में हड़कंप मच गया है. जांच में खुलासा हुआ कि कुछ लाभार्थियों ने ग्रामीण और शहरी दोनों योजनाओं से आवास की राशि हासिल कर ली. अब ग्रामीण विकास मंत्रालय की जांच के बाद वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
ADVERTISEMENT

Raebareli housing scheme
Raebareli PM Awas Yojana fraud: प्रधानमंत्री आवास योजना में दोहरा लाभ लेने का मामला सामने आने के बाद ग्रामीण विकास मंत्रालय ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. जांच में खुलासा हुआ है कि जिले के दो लाभार्थियों ने अलग-अलग स्थानों पर स्थायी निवास दर्शाकर योजना का लाभ दो बार हासिल कर लिया. मामले की पुष्टि होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने अब वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
