लेटेस्ट न्यूज़

मुरादाबाद फायरिंग केस: गोबर विवाद के बाद चली गोलियां, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Moradabad Crime News: मुरादाबाद के कुंदरकी में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गोबर डालने को लेकर शुरू हुए झगड़े के बाद हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ADVERTISEMENT

Moradabad firing case
Moradabad firing case
social share
Google CTA

Moradabad News: कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव चक खिताबपुर उर्फ खनुपुरा में रविवार सुबह गोबर डालने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद बदमाशों ने घर के दरवाजे पर खड़े और खेत जाते दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. हमले में 22 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.