बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे प्रतीक को मिली जान से मारने की धमकी, जिसने किया ये कांड उसका नाम सामने आया
Death Threat to MLA: गोंडा सदर से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस जांच में आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर निवासी संदीप शर्मा के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है.
ADVERTISEMENT

Prateek Bhushan
Death Threat to MLA: गोंडा से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है. आरोप है कि कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और गोंडा सदर से BJP विधायक प्रतीक भूषण सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है. विधायक के पर्सनल मोबाइल पर आई इस धमकी भरी कॉल के बाद उनके समर्थकों में भारी आक्रोश है. वहीं स्थानीय पुलिस-प्रशासन भी तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया है. शुरुआती तफ्तीश में इस कॉल के तार सीधे राजस्थान से जुड़े पाए गए हैं.