लेटेस्ट न्यूज़

बिना डरे वो आधे घंटे तक लड़ता रहा... कुछ देर बाद तेंदुए की चली गई जान, युवक बच गया जिंदा!

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में भीषण गर्मी और पानी की तलाश में रिहायशी इलाके में घुसे एक तेंदुए ने किशोर पर हमला कर दिया. आधे घंटे तक चले इस खूनी दंगल के बाद इलाज के दौरान तेंदुए की मौत हो गई, जबकि किशोर बहराइच में भर्ती है.

ADVERTISEMENT

Shravasti News
Shravasti News
social share
Google CTA

श्रावस्ती जिले सनसनीखेज वारदात घटी है. सिरसिया थाना क्षेत्र के विभूति नाथ मंदिर इलाके में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुए ने एक किशोर पर जानलेवा हमला बोल दिया. अपनी जान बचाने के लिए किशोर ने बिना हिम्मत हारे करीब आधे घंटे तक मौत के रूप में सामने खड़े तेंदुए का डटकर मुकाबला किया. इस खूनी संघर्ष में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में तेंदुए की मौत हो गई, जबकि किशोर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है.