इटावा से BJP सांसद राम शंकर कठेरिया को 2 साल की सजा, 12 साल पुराने इस केस में पाए गए दोषी
UP Breaking News: उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और…
ADVERTISEMENT

UP Breaking News: उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और वर्तमान में इटावा से भाजपा सांसद राम शंकर कठेरिया को टोरंट अधिकारी से मारपीट और बलवा करने के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी पाया है. इस मामले में कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा सुनाई है और साथ ही 50000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है. 2 साल की सजा मिलने के बाद अब कठेरिया की संसद सदस्यता भी जा सकती है.
