लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा MLA श्याम प्रकाश ने कही ED से यूं फायदा लेने की बात, जानें गोपामऊ विधायक ने क्या कहा?

गोपामऊ के भाजपा विधायक श्याम प्रकाश के भाषण का एक अंश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वारयल वीडियो में विधायक मजाकिया लहजे में ईडी के भय और सम्मान का जिक्र करते हुए एक किस्सा सुना रहे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Hardoi News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को लेकर विपक्षी दल हमेशा ही सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को घेरते हैं. ऐसे में हरदोई जिले में गोपामऊ विधानसभा के भाजपा विधायक श्याम प्रकाश के भाषण का एक अंश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वारयल वीडियो में विधायक मजाकिया लहजे में ईडी के भय और सम्मान का जिक्र करते हुए एक किस्सा सुना रहे हैं. इसी में विधायक साथ ही यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि 'हर विधानसभा क्षेत्र में एक ईडी का इंस्पेक्टर होना चाहिए, जिसकी चाबी विधायक के हाथों में हो, फिर देखते हैं कि कौन विधानसभा में फट्टा डालता है और कौन भाजपा में नहीं आता है.'