लेटेस्ट न्यूज़

UP Nazul Land Bill: UP विधान परिषद में 100 में 79 सदस्य BJP के फिर भी पास नहीं हो पाया नजूल संपत्ति विधेयक, क्यों?

उत्तर प्रदेश विधानसभा से बुधवार को पारित किया गया उत्तर प्रदेश नजूल सम्पत्ति विधेयक को विधान परिषद की मंजूरी नहीं मिली और सत्ता पक्ष के 'प्रस्ताव पर ही इसे सदन की प्रवर समिति के पास भेज दिया गया. जानें वजह जिसकी वजह से ये विधेयक पास नहीं हो सका.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा से बुधवार को पारित किया गया उत्तर प्रदेश नजूल सम्पत्ति (लोक प्रयोजनार्थ प्रबन्ध और उपयोग) विधेयक को विधान परिषद की मंजूरी नहीं मिली और सत्ता पक्ष के 'प्रस्ताव पर ही इसे सदन की प्रवर समिति के पास भेज दिया गया. आपको बता दें कि राज्य विधान परिषद के 100 सदस्यीय सदन में भाजपा के 79 सदस्य हैं. फिर भी यह विधेयक पारित नहीं हुआ, आखिर इसके पीछे क्या वजह है, उसे खबर में आगे जानिए.