लेटेस्ट न्यूज़

आजम खान के पास लौटी Y सुरक्षा, उधर नदवी वाली रस्साकस्सी, अखिलेश अब क्या करने वाले हैं?

सीतापुर जेल से रिहाई के बाद आजम खान को Y कैटेगरी सुरक्षा बहाल. सपा सांसद मोहिबुल्ला नदवी से अनबन, क्या सुलह की कोशिश नाकाम? क्या अखिलेश यादव आजम को 'फ्री हैंड' देंगे?

ADVERTISEMENT

UP Tak
Azam Khan Y security, Mohibullah Nadvi controversy
social share
Google CTA

सीतापुर जेल से रिहाई के बाद आजम खान यूपी की राजनीति में फिर चर्चा में हैं, लेकिन उनकी पार्टी समाजवादी पार्टी के नेताओं से दूरियां सार्वजनिक होती दिख रही हैं. खासतौर पर रामपुर के मौजूदा सपा सांसद मोहिबुल्ला नदवी के साथ आजम खान का विवाद खुलकर सामने है. आजम खान के जेल से आने के बाद अखिलेश यादव ने कोशिश की थी कि दोनों के बीच सुलह हो जाए. शायद इसलिए वे जब आजम खान से मिलने गए तो मोहिबुल्ला नदवी को चार्टर्ड प्लेन में साथ ले गए थे, मगर बरेली में ही नदवी को उतारना पड़ा और आजम खान ने उनसे मिलने से साफ इनकार कर दिया. जिसके बाद सांसद नदवी ने दिल्ली जाकर मीडिया में आजम खान के खिलाफ तीखे बयान देना शुरू कर दिए. इसी बीच आजम खान को सरकार से Y कैटिगरी की सुरक्षा वापस मिल गई है. इसे लेकर भी अटकलें हैं. क्या कोई अंडरहैंड डील चल रही है? इन अटकलों की पड़ताल करती यूपी Tak की खास वीडियो रिपोर्ट को यहां नीचे देखा जा सकता है.