आजम खान ने जेल से जारी किया विस्फोटक सियासी संदेश, ये तो अखिलेश यादव के लिए हो गया बड़ा इशारा!
Azam Khan news: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा सियासी धमाका किया है. आजम खान इन दिनों सीतापुर जेल में बंद हैं. इस बीच जेस से ही आजम खान का सियासी संदेश बाहर आ गया है.
ADVERTISEMENT

Azam Khan news: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा सियासी धमाका किया है. आजम खान इन दिनों सीतापुर जेल में बंद हैं. इस बीच जेस से ही आजम खान का सियासी संदेश बाहर आ गया है. खास बात यह है कि आजम खान का यह संदेश समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय सागर की ओर से आधिकारिक लेटर पर सामने आया है, लेकिन इसके सुर ऐसे हैं, जो खुद सपा चीफ अखिलेश यादव को असहज कर सकते हैं. आपको बता दें कि हालिया यूपी उपचुनाव के दौरान अखिलेश यादव आजम खान के घर पहुंचे थे. उधर आजाद समाज पार्टी कांशीराम के नेता और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने जेल में ही आजम खान से मुलाकात की थी. इसके बाद यह चर्चा जरूर थी कि आजम खान जल्द ही अपनी सियासी खामोशी तोड़ेंगे. ठीक वैसा ही हुआ है और जेल से अब आजम खान का सनसनीखेज सियासी संदेश बाहर आया है.