जैसे ही चली यूपी में समय से पहले विधानसभा चुनाव की चर्चा, वैसे ही अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया ये मैसेज
उत्तर प्रदेश में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलों के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश दिया है. उन्होंने नेताओं को चुनावी मोड में रहने को कहा है.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
UP Political News: उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे में इस समय समय से पहले विधानसभा चुनाव होने की अटकलें बेहद तेज हो गई हैं. जनगणना विभाग की तैयारियों और चुनाव आयोग के बीच चल रही कथित चर्चाओं के बीच अब समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने मोर्चा संभाल लिया है. उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं को एक बेहद महत्वपूर्ण और कड़ा संदेश जारी कर चुनावी मोड में आने का निर्देश दिया है.
